इंदौर के कुछ प्रमुख हस्तियों की एक सूची प्रदान की जा रही है अगर आपको लगता है इसमें किसी को नहीं लिया गया है तो सूचित करे:
शासक और अन्य मशहूर हस्तिया
- देवी अहिल्या बाई होलकर, आप को सबसे ज्यादा प्रसिद्ध शासक माना जा सकता है आपने देश भर में कई मंदिर, कुए, और धर्मशालाए बनवाई| आपने अपने जीवन का अधिकांश समय महेश्वर में बिताया जो की होलकरो की राजधानी थी जो की नर्मदा के मुहाने पर स्थित है | आपका नाम पर इंदौर के विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट का नाम रखा गया है |
- डा. भीमराव आंबेडकर, आपको भारतीय सविधान का रचयिता कहा जाता है आपने दलितो के उत्थान के लिए कई कार्य किए, आपका जन्म इंदौर के पास महू (Mhow) में हुआ|
- विनायक सीताराम सरवटे, आप मशहूर सामाजिक कार्यकर्त्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे आपको पद्म भूषण सम्मान (1966) भी दिया गया | आप भारत की संविधान सभा के सदस्य भी थे |
- गुरु राधा कृष्ण, स्वतंत्रता सेनानी और गरीबो के उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता |
- प्रभाष जोशी: जाने माने पत्रकार( 5-जुलाई-1936 --5 नवम्बर, 2009) जनसत्ता (The Indian Express group) के प्रधान संपादक |
- श्रवण गर्ग: जाने माने पत्रकार, दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय संपादक |
- कामरेड होमी दाजी, मध्यप्रदेश विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य और सामाजिक कार्यकर्त्ता जिन्होंने गरीबो के उत्थान के लिए कई कार्य किए| All India Trade Union Congress (AITUC) के महासचिव (General Secretary)
- Field Marshal के. एम. करिअप्पा, भारतीय सेना के पहले Commander-in-Chief इंदौर के डेली कॉलेज में पढाई |
- कामरेड अनंत लागू, स्वतंत्रता सेनानी, गुरु राधा कृष्ण के करीबी और सामाजिक कार्यकर्त्ता |
- राजेन्द्र माथुर: मशहूर पत्रकार | नवभारत टाइम्स (The Times of India group) के प्रधान संपादक और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य |
- हाकिम मोहम्मद आज़म खान , होलकरो के समय के प्रसिद्ध चिकिस्तक और कई तिब्बी (यूनानी) दवाइयों जिनमे अक्सीर-ए-आज़म, मोहित-ए-आज़म, रमूज-ए-आज़म, क़राबदीन-ए-आज़म जैसी किताबो के लेखक|
- उस्ताद आमिर खान (1912), मशहूर हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक| अपनी एक अलग शैली ख्याल से पहचाने जाने वाले जिसे इंदौर घराने की माना जाता है|
- बिक्रम सलूजा, प्रसिद्ध माडल और अभिनेता इंदौर में जन्मे | आप मध्यप्रदेश की और से विम्बलडन और यूएस ओपन जूनियर में खेलने वाले पहले खिलाडी है |
- डी. जे जोशी, b.1911-d.1984, चित्रकार और मूर्तिकार , चित्रकला मंदिर में एम.एस. जोशी, एन.एस. बेंद्रे , एम.एफ. हुसैन, सोलेगावकर और अन्य के साथ कला की पढाई |
- गोस्वामी गोकुल्तोस्व महाराज, ख्याल शैली और ध्रुपद ज्ञान शैली के प्रसिद्ध गायक.
- जानी वाकर, प्रसिद्ध हास्य कलाकार, इंदौर में जन्मे थे |
- किशोर कुमार, प्रसिद्ध पार्श्व गायक और कलाकार, जो खंडवा में जन्मे थे और इंदौर में Indore Christian College में पढाई की |
- लता मंगेशकर, प्रसिद्ध गायिका, इंदौर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्म
- एन.एस बेंद्रे, प्रसिद्ध चित्रकार इंदौर में 1910 में जन्म
- प्रकाश हिन्दुस्तानी, जाने माने पत्रकार, लेखक और media person |
- राहत इन्दोरी, उर्दू के शायर और हिन्दी फिल्मो के लेखक |
- रईस खान, Rais Khan( 1938), प्रसिद्ध सितार वादक |
- सलमान खान, बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, इन्दोर मे जन्म
- विष्णु चिंच्लकर, प्रसिद्ध चित्रकार 'गुरूजी' के नाम से जाने जाते है |
- विजयेन्द्र घाटगे, प्रसिद्ध अभिनेता जिनका जन्म इंदौर में हुआ |
खिलाडी
- कर्नल सी. के. नायडू, पहले भारतीय टेस्ट मेच के कप्तान, कप्तानी 1932 से 1934 |
- केप्टन मुस्ताक अली, कर्नल नायडू की होलकर टीम और भारतीय टीम के सदस्य |
- राज सिंह डूंगरपुर, Board of Control for Cricket in India के भूतपूर्व प्रेसिडेंट और सिलेक्टर, और Daly College, Indore के छात्र रहे है |
- केप्टन शंकर लक्ष्मण (1933–2006), 1956, 1960 और 1964 ओलम्पिक्स में भारतीय हाकी टीम के गोलकीपर जिनमे दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते | एशियन गेम्स में स्वर्ण जितने वाली टीम के कप्तान | महू में जन्मे और रिटायर होने के बाद वही सारा समय बिताया अपनी मृत्यु 29, अप्रैल, 2006 तक |
देवेन्द्र जी ,
आपका ब्लाग बहुत उपयोगी है , दुनिया वालो के लिए तो है ही , इन्दौरी भी इसे देखना पसंद करते हैं . अपना शहर है जी , कौन नापसंद करेगा !!
इंदौर में साहित्यकार भी खूब हैं जिनका नाम देश भर में है . " मशहूर हस्तियाँ " में इन्हें भी शामिल करेंगे तो अच्छा होगा . उद्योगपति , चित्रकार , गायक , वादक , फोटोग्राफर , पत्रकार , डाक्टर , वैज्ञानिक आदि अनेक हैं जिन्हें इंदौर की पहचान के लिए हम यद् कर सकते हैं . दरअसल इन सब के बिना "मशहूर हस्तियाँ " कलम पूरा नहीं होगा . कहें तो इनकी सूची मैं आपको उपलब्ध करवा सकता हूँ . इंदौर की एकमात्र साईट शानदार हो तो ख़ुशी ही होगी . कृपया उत्तर देवें .
मेल - jc.indore@gmail.com
jawaharchoudhary.blogspot.com
palak muchhal