मशहूर हस्तिया

इंदौर के कुछ प्रमुख हस्तियों की एक सूची प्रदान की जा रही है अगर आपको लगता है इसमें किसी को नहीं लिया गया है तो सूचित करे:

शासक और अन्य मशहूर हस्तिया

  • देवी अहिल्या बाई होलकर, आप को सबसे ज्यादा प्रसिद्ध शासक माना जा सकता है आपने देश भर में कई मंदिर, कुए, और धर्मशालाए बनवाई| आपने अपने जीवन का अधिकांश समय महेश्वर में बिताया जो की होलकरो की राजधानी थी जो की नर्मदा के मुहाने पर स्थित है | आपका नाम पर इंदौर के विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट का नाम रखा गया है |
  • डा. भीमराव आंबेडकर, आपको भारतीय सविधान का रचयिता कहा जाता है आपने दलितो के उत्थान के लिए कई कार्य किए, आपका जन्म इंदौर के पास महू (Mhow) में हुआ|
  • विनायक सीताराम सरवटे, आप मशहूर सामाजिक कार्यकर्त्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे आपको पद्म भूषण सम्मान (1966)  भी दिया गया | आप भारत की संविधान सभा के सदस्य भी थे |
  • गुरु राधा कृष्ण, स्वतंत्रता सेनानी और गरीबो के उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता |
  • प्रभाष जोशी:  जाने माने पत्रकार( 5-जुलाई-1936 --5 नवम्बर, 2009) जनसत्ता (The Indian Express group) के प्रधान संपादक |
  • श्रवण गर्ग: जाने माने पत्रकार, दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय संपादक |
  • कामरेड होमी दाजी, मध्यप्रदेश विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य और सामाजिक कार्यकर्त्ता जिन्होंने गरीबो के उत्थान के लिए कई कार्य किए|   All India Trade Union Congress (AITUC) के महासचिव (General Secretary)
  • Field Marshal के. एम. करिअप्पा, भारतीय सेना के पहले  Commander-in-Chief  इंदौर के डेली कॉलेज में पढाई |
  • कामरेड अनंत लागू, स्वतंत्रता सेनानी, गुरु राधा कृष्ण के करीबी और सामाजिक कार्यकर्त्ता |
  • राजेन्द्र माथुर: मशहूर पत्रकार | नवभारत टाइम्स (The Times of India group) के प्रधान संपादक और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य |
  • हाकिम मोहम्मद आज़म खान , होलकरो के समय के प्रसिद्ध चिकिस्तक और कई तिब्बी (यूनानी) दवाइयों जिनमे अक्सीर-ए-आज़म, मोहित-ए-आज़म, रमूज-ए-आज़म, क़राबदीन-ए-आज़म जैसी किताबो के लेखक|
कलाकार
  • उस्ताद आमिर खान (1912), मशहूर हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक| अपनी एक अलग शैली ख्याल से पहचाने जाने वाले जिसे इंदौर घराने की माना जाता है|
  • बिक्रम सलूजा, प्रसिद्ध माडल और अभिनेता इंदौर में जन्मे | आप मध्यप्रदेश की और से विम्बलडन और यूएस ओपन जूनियर में खेलने वाले पहले खिलाडी है |
  • डी. जे जोशी, b.1911-d.1984, चित्रकार और मूर्तिकार , चित्रकला मंदिर में एम.एस. जोशी, एन.एस. बेंद्रे , एम.एफ. हुसैन, सोलेगावकर और अन्य के साथ कला की पढाई |
  • गोस्वामी गोकुल्तोस्व महाराज, ख्याल शैली और ध्रुपद ज्ञान शैली के प्रसिद्ध गायक.
  • जानी वाकर, प्रसिद्ध हास्य कलाकार, इंदौर में जन्मे थे |
  • किशोर कुमार, प्रसिद्ध पार्श्व गायक और कलाकार, जो खंडवा में जन्मे थे और इंदौर में Indore Christian College में पढाई की |
  • लता मंगेशकर, प्रसिद्ध गायिका, इंदौर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्म
  • एन.एस बेंद्रे, प्रसिद्ध चित्रकार इंदौर में 1910 में जन्म
  • प्रकाश हिन्दुस्तानी, जाने माने पत्रकार, लेखक और media person |
  • राहत इन्दोरी, उर्दू के शायर और हिन्दी फिल्मो के लेखक |
  • रईस खान,  Rais Khan( 1938), प्रसिद्ध सितार वादक |
  • सलमान खान, बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता,  इन्दोर मे जन्म
  • विष्णु चिंच्लकर, प्रसिद्ध चित्रकार  'गुरूजी' के नाम से जाने जाते है |
  • विजयेन्द्र घाटगे, प्रसिद्ध अभिनेता जिनका जन्म इंदौर में हुआ |

खिलाडी

  • कर्नल सी. के. नायडू, पहले भारतीय टेस्ट मेच के कप्तान, कप्तानी 1932 से 1934 |
  • केप्टन मुस्ताक अली, कर्नल नायडू की होलकर टीम और भारतीय टीम के सदस्य |
  • राज सिंह डूंगरपुर, Board of Control for Cricket in India के भूतपूर्व प्रेसिडेंट और सिलेक्टर, और Daly College, Indore के छात्र रहे है |
  • केप्टन शंकर लक्ष्मण (1933–2006), 1956, 1960 और 1964 ओलम्पिक्स में भारतीय हाकी टीम के गोलकीपर जिनमे दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते | एशियन गेम्स में स्वर्ण जितने वाली टीम के कप्तान | महू में जन्मे और रिटायर होने के बाद वही सारा समय बिताया अपनी मृत्यु 29, अप्रैल, 2006 तक |

2 Comments

Previous Post Next Post